छत्तीसगढ़
Trending

भोलाराम एवं नन्दकिशोर ने निगम अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली

सभी उद्यानों में शीघ्र कम्पोस्ट पीट बनाने दिये निर्देश कहा

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर में पर्यावरण और उद्यानिकी विभाग के अध्यक्ष  भोलाराम साहू और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष  नंदकिशोर साहू ने अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय, उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता  डी. के. पैकरा, सहायक अभियंता, उप अभियंता, जोन अधिकारियों की प्रथम परिचयात्मक बैठक ली।

एमआई सी सदस्य ने रायपुर शहर के उद्यानों में राजधानी के अनुरूप सफाई व्यवस्था कायम करने और खाद हेतु सभी उद्यानों में शीघ्र कम्पोस्ट पीट बनाने कहा। एमआईसी सदस्य ने विभागों की गतिविधियों, योजनाओं की जानकारी ली और सभी लोक कल्याणकारी कार्यों और योजनाओं को सतत मॉनिटरिंग करते हुए जनहित में जनसुविधा को दृष्टिगत रखकर तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तायुक्त तरीके से प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने कहा।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button