CG NEWS : आईटीएम विश्वविद्यालय में बसंत पंचमी पर विशेष पूजा
CG NEWS : आईटीएम विश्वविद्यालय में बसंत पंचमी पर विशेष पूजा
रायपुर। नवा रायपुर स्थित आईटीएम विश्वविद्यालय में बसंत पंचमी हर्षोल्सास के साथ मनाया गया. यहाँ विश्वविद्यालय भवन के मुख्यद्वार पर बसन्तोत्सव पर माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के लिए विशेष मंडप सजाया गया और देवी स्तुति के गीत संगीत कार्यक्रम भी रखा गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) सुमेर सिंह एवं महानिदेशक सुश्री लक्ष्मी मूर्ति ने विवि परिसर में प्रतिष्ठित प्रथम आराध्यदेव श्रीगणेश का वंदन करते हुए ज्ञानदायिनी माँ सरस्वती की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना की। विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग से प्रो. अमेया जानी, संयुक्त कुलसचिव विकास भोंसले, उपकुलसचिव रत्नेश श्रीवास्तव जीएम ऑपरेशन्स दीप्ति मिश्रा सहित आईटीएम विवि के प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं मौजूद थे. इसके पश्चात बृहद स्तर पर प्रसाद भोग वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डीजीएम राजीव पांडेय, धीरेन्द्र यादव ,प्रवीण पांडेय, डीकेश्वर साहू, रितेंज कुमार, उदय सिंह, मिथिलेश कुमार का सक्रिय सहयोग रहा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

