टेक्नोलॉजी
Trending

8 अप्रैल से मारुति की कार खरीदने पर लगेगा ज्यादा पैसा, जानें कितनी बढ़ेंगी कीमतें

मारुति सुजुकी की कारें होंगी महंगी, 8 अप्रैल से बढ़ेंगे दाम देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को घोषणा की कि वह 8 अप्रैल से अपनी कई कारों की कीमतों में 2,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani

कंपनी ने बताया कि इनपुट कॉस्ट, ऑपरेशनल खर्च, नए नियमों और फीचर्स की बढ़ती लागत के कारण यह फैसला लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

किन कारों के बढ़ेंगे दाम?

कॉम्पैक्ट SUV फ्रोंक्स की कीमत 2,500 रुपये बढ़ेगी।
डिजायर टूर S की कीमत 3,000 रुपये बढ़ेगी।
XL6 और अर्टिगा की कीमतों में 12,500 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
वैगन आर की कीमत 14,000 रुपये बढ़ेगी।
ईको वैन के दाम 22,500 रुपये बढ़ेंगे।
SUV ग्रैंड विटारा की कीमत में सबसे ज्यादा 62,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

मारुति ने बताया कि वह कीमतों को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन बढ़ती लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों को देना मजबूरी है।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

पहले भी बढ़े थे दाम इससे पहले जनवरी में कंपनी ने 1 फरवरी से कारों की कीमतों में 32,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। इस खबर के बाद बुधवार को मारुति सुजुकी के शेयर बीएसई पर 2.09% चढ़कर 11,715.05 रुपये पर बंद हुए।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका