मध्यप्रदेश
Trending

गुजरात पटाखा फैक्टरी विस्फोट में मारे गए 18 लोगों का नर्मदा तट पर किया अंतिम संस्कार

भोपाल । गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा में स्थित पटाखा फैक्टरी में दो दिन पहले विस्फोट में मारे गए मध्य प्रदेश के देवास और हरदा जिले के 18 लोगों का गुरुवार को नर्मदा तट एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतकों के परिजनों ने मुख़ाग्नि दी। कई शवों की हालत क्षत विक्षत होने के कारण लोगों को अंतिम दर्शन तक नहीं कराए गए। इस दौरान जिला प्रशासन व पुलिस के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

गुजरात में पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को सुबह हुए एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से मध्य प्रदेश के 18 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में आठ हरदा जिले के हंडिया और 10 देवास जिले के संदलपुर गांव के रहने वाले थे। विस्फोट इतना भीषण था कि कई मजदूरों के शरीर के अंग 50 मीटर दूर तक बिखर गए। फैक्टरी के पीछे खेत में भी कुछ मानव अंग मिले थे। वहीं, आठ मजदूर घायल हो गए थे।

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर पुलिस-प्रशासन एक टीम के साथ मंत्री नागर सिंह चौहान शवों को लेने के लिए गुजरात गए थे। बुधवार सुबह देवास के 10 मजदूरों के शव उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किए गए। बाकी शव पोस्टमॉर्टम के बाद भिजवाए गए। देवास जिले में एक साथ इतने शवों को आइसबॉक्स में रखने की सुविधा नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani

इसलिए सभी शवों को इंदौर एमवाय अस्पताल की मॉर्चुरी में रखा गया। गुरुवार सुबह इंदौर से इन शवों को संदलपुर ले जाया। परिजन ने अंतिम दर्शन किए। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शवों को नेमावर घाट भेजा गया।

ये खबर भी पढ़ें : Vitamin-B12 Deficiency: अंजीर के पानी से दूर करें विटामिन-बी12 की कमी

वहीं, हरदा के हंडिया के परिवार के शवों को इंदौर से सीधे नेमावार घाट लाया गया। परिजन ने एम्बुलेंस में ही आखिरी शवों को देखा। इसके बाद एक ही जगह पर 18 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान खातेगांव विधायक आशीष शर्मा सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

अंतिम संस्कार के दौरान हरदा विधायक आरके दोगने नेमावर घाट पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। प्रशासन पूरी मदद कर रहा है। मृतकों के परिवार को सरकार से हर तरह की मदद दिलाई जाएगी। वहीं, देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बताया कि शासन की तरफ से जो राहत राशि की घोषणा की गई थी, मृतकों के परिजन को उसके चेक बनाकर दे दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

मृतकाें की सूची

हरदा जिला प्रशासन ने मृतकों की सूची जारी की है। इनमें गुड्डी बाई (30) पत्नी भगवान सिंह नायक, विजय (17) पुत्र भगवान सिंह नायक, अजय (16) पुत्र भगवान सिंह नायक, कृष्णा (12) पुत्र भगवान सिंह नायक, विष्णु (18) पुत्र सत्यनारायण सिंह नायक, सुरेश (25) पुत्र अमर सिंह नायक, बबीता (30) पत्नी संतोष नायक और धनराज बैन (28) सभी निवासी ग्राम हंडिया शामिल हैं। वहीं, देवास जिले के मृतकों में लखन (24) पुत्र गंगाराम भोपा, सुनीता (20) पत्नी लखन भोपा, केशरबाई (50) पत्नी गंगाराम भोपपा, राधा (11) पुत्री गंगाराम भोपा, रुकमा (8) पुत्री गंगाराम भोपा, अभिषेक (5) पुत्र गंगाराम भोपा, राकेश (30) पुत्र बाबूलाल भोपा, लाली (25) पत्नी राकेश भोपा और किरण (5) पुत्री राकेश भोपा, सभी निवासी ग्राम सदलपुर और ठेकेदार पंकज शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper