RADA
व्यापार

Gold Price Today : गाेल्ड प्रेमियाें के लिए बड़ी खबर, सर्राफा बाजार में  सस्ता हुआ सोना, जानें आज का ताजा भाव

नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना और चांदी में जबरदस्त गिरावट का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 1,090 रुपये से लेकर 1,190 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी के भाव में भी आज 4,900 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 91,640 रुपये से लेकर 91,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 84 हजार रुपये से लेकर 84,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में आई गिरावट के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 99 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 91,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 84,150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 91,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 84 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Vitamin-B12 Deficiency: अंजीर के पानी से दूर करें विटामिन-बी12 की कमी

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 91,690 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 84,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 91,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 84 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 91,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 84,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 91,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 84,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 91,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 84,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 91,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 84,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani

इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 91,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 84 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका