छत्तीसगढ़
Trending

अमर गिदवानी ने शहीदों, महापुरुषों की प्रतिमाओं की मरम्मत सहित समुचित संधारण ससम्मान करवाने दिये निर्देश

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष  अमर गिदवानी ने नगर निगम संस्कृति विभाग के अधिकारियों को नगर निगम के सभी जोनों के माध्यम से रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत स्थित वीरांगनाओं, शहीदों, महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सभी मूर्तियों, प्रतिमाओं के समस्त स्थलों का व्यवहारिक आवश्यकता के अनुरूप मरम्मत करवाकर ससम्मान समुचित संधारण शीघ्र करवाना प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैँ। संस्कृति विभाग के अध्यक्ष ने विभाग के अधिकारियों को उक्त कार्य जोनों के माध्यम से समन्वय बनाकर करवाना सुनिश्चित करने कहा है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button