छत्तीसगढ़
Trending

CG News : छत्तीसगढ़ में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर अब तक का सर्वाधिक लाभ अर्जित करने वाला पहला बैंक बना 

"जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर को 216 करोड़ का सकल लाभार्जन"

रायपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 216 करोड़ का सकल लाभ अर्जित हुआ है, जो कि विगत वर्ष से 84 करोड़ अधिक है। बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अपेक्षा व्यास द्वारा अवगत कराया गया है कि बैंक के प्राधिकृत अधिकारी  कुलदीप शर्मा(आईएएस ) के कुशल मार्गदर्शन में इस वर्ष का लाभार्जन संभव हुआ है।

बैंक से संबद्ध हितग्राहियों, किसानों तथा ग्राहकों की सुविधा बैंक के लिए सर्वोपरि है। यही कारण है कि अमानतदारो तथा किसानों के द्वारा बैंक के प्रति विश्वास जहीर किया गया है। बैंक से संबद्ध 550 सहकारी समितियों के माध्यम से अल्पकालीन कृषि ऋण के अतिरिक्त मध्यकालीन, दीर्घकालीन ऋण- ट्रेक्टर, हार्वेस्टर, थ्रेशर, तारफेर्सिंग आदि ऋण दिए जा रहे है।वर्ष 2025-26 में बैंक द्वारा 3.93 लाख किसानों को 1886 करोड़ का ब्याज मुक्त कृषि ऋण का वितरण किया गया।

बैंक की वित्तीय स्थिति के बारे में सीईओ श्रीमती अपेक्षा व्यास ने कहा कि बैंक की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ है। बैंक की अमानत 6833 करोड़ तथा कार्यशील पूंजी 8316 करोड़ है।

बैंक द्वारा त्वरित बैंकिग ग्राहक सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक बैंकिग सेवाएं जैसे एनईएफटी, आरटीजीएस,आईएमपीएस, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई की सुविधा प्रदान की जा रही है।

खरीफ सीजन 2024-25 में बैंक से संबद्ध 550 पैक्स द्वारा धान खरीदी की राशि माइक्रो – एटीएम के माध्यम से 57 करोड़ का आहरण किसानों के द्वारा किया गया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper