RADA
लाइफ स्टाइल
Trending

भीषण गर्मी में हेल्दी रहने के लिए लाइफस्टाइल में करें यह 10 बदलाव,  बीमारी से रहेंगे दूर

भीषण गर्मी के मौसम में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल, ये सवाल अक्सर आपके दिमाग में आता होगा। तो चलिए आज इसी पर बात करते हैं। इस मौसम में शरीर से अधिक पसीना निकलने और गर्म वातावरण की वजह से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। गर्मी में पाचन यानी डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं भी अधिक होती हैं। किसी भी तरह के इंफेक्शन का जोखिम भी बढ़ते तापमान के साथ बढ़ जाता है, ऐसे में गर्मी के दिनों में आपको अपनी सेहत का अधिक और खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गर्मी में शरीर को हेल्दी रखने के लिए ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। इन चीजों के सेवन से गर्मी लगने से बचाव होता है और शरीर भी लंबे समय तक स्वस्थ रहता हैं। गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना भी जरूरी होता है। ऐसे करने से आप कम बीमार पड़ेंगे और गर्मी संबंधित समस्याएं भी कम होगी। डाइटिशियन मनप्रीत ने सोशल मीडिया पर एक विडियो जारी किया है, जिसमें वह गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करने चाहिए वह बता रही हैं।

धनिया के बीज के पानी का सेवन

गर्मी में दिन की शुरुआत के लिए धनिया के बीज के पानी के साथ करें। रात को 1 चम्मच धनिया के बीज को 1 गिलास पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट उठकर इस पानी को पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होने के साथ थॉयराइड की समस्या में भी फायदा होता है। धनिया की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में गर्मी में इसका सेवन फायदेमंद होता है।

गोंद कतीरा का डिटॉक्स वॉटर का सेवन

गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए सुबह के समय गोंद कतीरा का डिटॉक्स वॉटर भी पीया जा सकता हैं। गोंद कतीरा की ड्रिंक बनाने के लिए 1/2 चम्मच गोंद को 1 कटोरी पानी में भिगों दें। अब इस भिगो हुए गोंद को 1 गिलास पानी में मिलाकर पिएं। ऐसा करने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता हैं।

डाइट में मौसमी सब्जियां शामिल करें

गर्मी के दिनों में डाइट में मौसमी सब्जियां जैसे घीया, तोरी, टिंडा और परवल को डाइट में शामिल करें। इन चीजों के सेवन से गट हेल्थ मजबूत होने के साथ पेट लंबे समय तक ठंडा रहता हैं। इन चीजों के सेवन से लू का प्रभाव भी कम होता हैं।

डाइट में मौसमी फलाें का नियमित सेवन करें

गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए डाइट में मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूजा और आम का नियमित सेवन करें। इन चीजों में मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं और शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखते हैं।

गर्मी  में  नारियल पानी का सेवन करें

गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए शाम के समय नारियल पानी का सेवन करें। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के साथ शरीर को नरिश रखता है।

सुबह पुदीना छाछ का सेवन करें

गर्मी के दिनों में सुबह 11 बजे के आसपास डाइट में पुदीना छाछ का सेवन करें। पुदीना पाचन को दुरुस्त करने के साथ पेट को ठंडा रखता है। वहीं छाछ शरीर में पानी की कमी को पूरा करती है। छाछ एक अच्छा प्रोबायोटिक ड्रिंक भी है, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

भरपूर मात्रा में सलाद का सेवन करें

दोपहर के आधे घंटे पहले भरपूर मात्रा में सलाद का सेवन करें। गर्मी में सलाद के लिए खीरा और ककड़ी को डाइट में शामिल करें। सलाद में फाइबर पाया जाता है, जोपाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। वहीं खीरा-ककड़ी में शरीर को हाइड्रेट रखता है।

 रात को खाने के बाद 1 इलायची खाएं

गर्मा में दोपहर के खाने के बाद और रात के खाने के बाद 1 इलायची खाएं। इलायची शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ पेट को ठंडा रखती है और खाने को पचाने में मदद करती हैं।

घर में बनाया हुआ डिटॉक्स वॉटर का सेवन करें

गर्मी के समय दिन के समय घर में बनाया हुआ डिटॉक्स वॉटर का सेवन करें। इसे बनाने के लिए 1 बॉटल में खीरा की कुछ स्लाइस, पुदीना, नींबू और तुलसी के बीज डालकर ड्रिंक को तैयार करें। इस ड्रिंक को पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और शरीर ठंडा रहता है।

नियमित सुबह-सुबह शीतली प्राणायाम करें

गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए नियमित सुबह-सुबह शीतली प्राणायाम करें। ऐसा करने से आपको मानसिक रूप से भी आराम मिलेगा।
गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए लाइफस्टाइल में इस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन टिप्स को फॉलो करें।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका