टेक्नोलॉजी
Trending

अगर आप जरुरी मीटिंग में है ताे कॉल उठाने की टेंशन खत्म! WhatsApp लाया कॉलिंग के 3 धांसू फीचर्स, जानें कैसे करें इस्तेमाल

वॉट्सऐप अपने यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए कई नए फीचर्स लाता है। इसी बीच अब वॉट्सऐप वीडियो और ऑडियो कॉलिंग में भी कई बदलाव किए गए हैं. इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वीडियो और ऑडियो कॉलिंग के लिए तीन नई सुविधाएं लेकर आया है. फिलहाल इसे कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए ही जारी किया गया है. वॉट्सऐप से जुड़ी वेबसाइट WABetainfo ने बताया कि WhatsApp beta for Android 2.25.10.16 update से इन फीचर्स का पता चला है।ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

WhatsApp Calling Features: म्यूट बटन का फीचर

वॉट्सऐप वीडियो और ऑडियो कॉल में पहला फीचर म्यूट बटन का है. ये म्यूट बटन वॉयस कॉल के नोटिफिकेशन पैनल में दिखाई देगा. इस बटन के जरिए यूजर्स अपने माइक्रोफोन को म्यूट करते हुए कॉल पिक कर सकते हैं. ये फीचर खासकर उस वक्त बेहद काम का है, जब यूजर्स को जल्दी कॉल उठाने की जरूरत है, लेकिन वह बातचीत नहीं कर सकता. मीटिंग या जरूरी काम के बीच इस फीचर से फोन कॉल अटेंड करने में काफी मदद मिलेगी।ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

WhatsApp Calling Features: कैमरा ऑफ करने का फीचर

वॉट्सऐप पर दूसरे जरूरी फीचर की बात करें तो इसके जरिए आप इनकमिंग वीडियो कॉल को उठाने से पहले वीडियो को इनेबल कर सकते हैं. दरअसल पहले यूजर्स को कैमरा ऑन करके ही कॉल का जवाब देना होता था.ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले

कई बार ये असुविधाजनक हो सकता है. ऐसे में इस नई फीचर के बाद अब कैमरा को ऑफ करके भी वीडियो कॉल में शामिल हो सकते हैं. ये फीचर उस वक्त बेहद काम आएगा जब आप किसी भीड़ भाड़ वाले इलाके में है या फिर वीडियो कॉल में अपना चेहरा नहीं दिखाना चाहते हैं।ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

वॉट्सऐप कॉलिंग में तीसरा फीचर है इमोजी रिएक्शन. इससे आप वॉट्सऐप वीडियो कॉलिंग के दौरान आप इमोजी के जरिए अपना लाइव रिएक्शन दे सकते हैं. ये फीचर न सिर्फ बातचीत के मूमेंट्स को हल्का बनाएगी बल्कि मीटिंग में भी यूजर्स का रियल टाइम रिएक्शन देखने को मिल सकता है।ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper