RADA
छत्तीसगढ़

डुमर तालाब मार्ग पर ज़ोन 8 ने 2400 वर्गफीट में अवैध निर्माण को गिराया

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और जोन 8 जोन कमिश्नर श्री ए. के. हालदार के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व और उप अभियंता श्री लोचन प्रसाद चैहान की उपस्थिति में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 के नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों में अवैध निर्माण एवं स्वीकृति विपरीत निर्माण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में आज जोन क्रमांक 08 के तहत वार्ड क्रमांक 70 संत रविदास वार्ड के तहत डुमरतालाब से सरोना जाने वाले मुख्य मार्ग के पास श्रीमती पूर्णिमा चावड़ा द्वारा लगभग 2400 वर्गफीट भूखंड क्षेत्र में व्यवसायिक अनुमति के विपरीत किये गए निर्माण को तोडने की कार्यवाही की गयी एवं भवन स्वामी को भूतल में पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया । जोन क्षेत्र के अंतर्गत मोहबाबाजार से एम्स होते हुए टाटीबंध मुख्य मार्ग में लगभग 15 ठेलों और गुमटियों हटाने की कार्यवाही की गई ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका