टेक्नोलॉजी
Trending

महिंद्रा एयरोस्ट्रक्चर भारत में एयरबस एच-130 हेलीकॉप्टर का बनाएगा फ्यूजलेज

नई दिल्ली । एयरबस और महिंद्रा एयरोस्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड ने एच-130 हेलीकॉप्टरों के मुख्य भाग (फ्यूजलेज) के निर्माण के लिए समझौता किया है। इस समझौते के तहत पहली इकाई मार्च 2027 तक डिलीवर होने की उम्मीद है। यह साझेदारी ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारत की एयरोस्पेस निर्माण क्षमताओं को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में बताया कि इस समझौते पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, नागर विमानन मंत्रालय के सचिव वुमलुनमंग वुअलनम, भारत और दक्षिण एशिया में एयरबस के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रेमी मैलार्ड और महिंद्रा समूह के ग्रुप सीईओ और प्रबंध निदेशक डॉ. अनीश शाह की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

इस समझौते के तहत महिंद्रा एच-130 की मुख्य फ्यूजलेज असेंबली का उत्पादन करेगी, जिसे फिर यूरोप में एयरबस हेलीकॉप्टर की सुविधाओं में भेजा जाएगा। हालांकि, इस अनुबंध के वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Vitamin-B12 Deficiency: अंजीर के पानी से दूर करें विटामिन-बी12 की कमी

समझौते के तहत विमान के ढांचे का निर्माण कर्नाटक के कोलार जिले में स्थित महिंद्रा एयरोस्ट्रक्चर संयंत्र में किया जाएगा तथा कंपनी को प्रतिवर्ष 60-70 एच-130 विमान के ढांचे बनाने की उम्मीद है। इसकी पहली केबिन असेंबली मार्च 2027 तक डिलीवर होने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

इस अवसर पर केंद्रीय नायडू ने कहा कि एयरबस और महिंद्रा का एक साथ आना एक बेहतरीन सहयोग और विमानन उद्योग में एक ऐतिहासिक निर्णय है। यह कदम देश में विमानन मैन्युफैक्चरिंग को बल देगा।

ये खबर भी पढ़ें : आपके Budget रखते हुए ख्याल  TATA TIAGO – स्टाइल, सेफ्टी  के साथ

नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में मुझे इस बात पर गर्व है कि आज हर एयरबस वाणिज्यिक विमान और हेलीकॉप्टर भारत में डिजाइन, निर्मित और रखरखाव की महत्वपूर्ण तकनीक और पुर्जे रखता है। आज हम विमान घटक निर्माण के लिए एक नया मानदंड स्थापित कर रहे हैं। मेरा मानना ​​है कि यह केवल एयरबस के बहुमूल्य समर्थन से ही संभव हो पाया है।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

उल्‍लेखनीय है कि आठ सीटों वाला एच-130 एक लोकप्रिय हेलिकॉप्टर है, जिसका उपयोग परिवहन, पर्यटन, चिकित्सा, निगरानी और निजी विमानन गतिविधियों के लिए किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani

महिंद्रा एयरोस्ट्रक्चर के अनुसार पहली केबिन असेंबली मार्च, 2027 तक डिलिवर होने वाली है। महिंद्रा समूह पहले से ही एयरबस वाणिज्यिक विमान कार्यक्रमों के लिए विभिन्न भागों और उप-असेंबली की आपूर्ति करता है।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper