RADA
अपराध

Crime News : मुठभेड़ के बाद भागे नक्सली, बंदूक व अन्य सामान बरामद

Crime News : मुठभेड़ के बाद भागे नक्सली, बंदूक व अन्य सामान बरामद

दंतेवाड़ा। जिले के रामपुर गांव के पास नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद जवानों ने घटनास्थल से नक्सली सामान भी बरामद किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार, जवानों को सूचना मिली थी कि, रामपुर गांव के पास दरभा डिवीजन और पश्चिम बस्तर डिवीजन के बड़े नक्सली मौजूद हैं। सूचना मिलने के बाद बस्तर फाइटर्स, CRPF 230 यंग प्लाटून और DRG के जवान रवाना हुए थे। इसके बाद वहां पर मुठभेड़ हुई।

 

मुठभेड़ के बाद जवानों ने घटनास्थल से 2 बंदूक,1 क्लेमोर बम, 2 BGL सेल, 3 टिफिन बम, इलेक्ट्रॉनिक वायर, डेटोनेटर, नक्सली वर्दी और दस्तावेज बरामद किया।

जवानों ने किया 5 किलो का तीन आईईडी बरामद
वहीं बीजापुर के गुण्डम कैम्प से DRG, STF, CRPF153, और CoBRA 210 की टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। इस दौरान उन्होंने 5-5 किलो के तीन आईईडी बरामद किया। इनमें दो प्रेशर आईईडी और 1 एंटी हैंडलिंग आईईडी है। सुरक्षाबलों ने अपनी सतर्कता और सूझबूझ से नक्सलियों के नापाक इरादों पर पानी फेर दिया।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका