राज्य

National news : सियासी हलचलों के बीच दिल्ली पहुंचे कमलनाथ, भाजपा प्रवेश पर दिया बयान

National news : सियासी हलचलों के बीच दिल्ली पहुंचे कमलनाथ, भाजपा प्रवेश पर दिया बयान

दिल्ली। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को अपने पुत्र नकुलनाथ के साथ नई दिल्ली पहुंच गए हैं। सियासी गलियारे में हलचल मची हुई है। सूत्रों का कहना है कि आज कमलनाथ अपने पुत्र और कई विधायकों संग भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कमलनाथ के इस फैसले से एमपी की सियासत में भूचाल आ सकता है। फिलहाल कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं, इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने भाजपा में शामिल होने के कयासों को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिल्ली पहुंचने के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ से मीडिय से पूछा गया कि क्या आप भाजपा में शामिल होने वाले हैं? तो उन्होंने मीडिया का जवाब देते हुए कहा कि “आप सभी उत्साहित क्यों हो रहे हैं? अगर ऐसा कुछ हुआ तो मैं सबसे पहले आप लोगों को ही बताउंगा। कमलनाथ के इस बयान से साफ है कि उन्होंने भाजपा में शामिल होने की खबरों को इंकार नहीं किया है। बता दें कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इन खबरों को खारिज कर दिया है, लेकिन सियासी तस्वीर कुछ और बयां कर रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका