अपराध

Crime News : बस स्टैंड में करोड़ों के सोने के साथ पकड़ाया कुरियर बॉय

Crime News : बस स्टैंड में करोड़ों के सोने के साथ पकड़ाया कुरियर बॉय

रायपुर के भाटागांव स्थित नया बस स्टैंड में करोड़ों का सोना पकड़ाया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक दो बैग में करीब 7 किलो सोने के जेवरों को बस से मुंबई ले जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक को दबोचा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि युवक कुरियर बॉय का काम करता है। इसी दौरान वे भाटागांव न्यू बस स्टैंड से दो बैग में करीब 7 किलो सोने के जेवरों को मुंबई ले जा रहा था। जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ से अधिक आंकी गई है। सूचना के बाद CGST और SGST के अधिकारी थाने पहुंचे और आरोपी कुरियर बॉय से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आरोपी युवक ये सोना कहां से लाया इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका