छत्तीसगढ़
Trending

जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा ने बैठक लेकर पेयजल आपूर्ति, प्रगतिरत विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी ली

रायपुर।  आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 के जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा ने जोन 4 कार्यालय में जोन कमिश्नर  अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता  शेखर सिंह, सहायक अभियंता  दीपक देवांगन सहित अन्य जोन अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक लेकर जोन 4 के तहत सदर बाजार स्वामी विवेकानंद वार्ड के सदर बाजार, बूढ़ापारा और अन्य स्थानों, मोहल्लों में गर्मी में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर किये जा रहे कार्यों की सम्बंधित अधिकारियों से जानकारी ली. जोन 4 अध्यक्ष ने वार्ड क्षेत्र के अंतर्गत प्रगतिरत विकास कार्यों की जानकारी ली और चर्चा करते हुए कार्य समीक्षा सहित आवश्यक निर्देश दिए।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper