छत्तीसगढ़
Trending

भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर काे विधायक सोनी, सभापति राठौड़ एवं संस्कृति विभाग अध्यक्ष गिदवानी ने किया  नमन

रायपुर। आज भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर को उनकी जयन्ती पर नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से राजधानी शहर के महंत घासीदास संग्रहालय के समीप स्थित उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष जयन्ती कार्यक्रम रखा गया।

नगर निगम संस्कृति विभाग द्वारा रखे गए संक्षिप्त और गरिमामयी जयन्ती आयोजन में पहुंचकर रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील सोनी, रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति  सूर्यकान्त राठौड़,नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष  अमर गिदवानी, नगर निगम रायपुर के पूर्व पार्षद  सुनील वान्द्रे और नगरवासी विशिष्टजनों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों, श्रमवीरों, अधिकारियों, कर्मचारियों, आमजनों ने सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर को जयन्ती पर प्रतिमा स्थल में उनका सादर नमन किया।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button