देश-विदेश
Trending

हूती विद्रोहियों पर अमेरिका का एयर स्ट्राइक, 12  मौत कई घायल 

दुबई। अमेरिका ने यमन की राजधानी सना और उसके आसपास के इलाकों में हवाई हमले किए। यमन की राजधानी सना में विद्रोहियों को निशाना बनाया गया है। सोमवार को हूती विद्रोहियों ने जानकारी दी है कि अमेरिकी हवाई हमलों में 12 लोग मारे गए और 30 अन्य घायल हुए हैं। हालांकि अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमान ने हमलों की पुष्टि नहीं की है।
हूती विद्रोहियों के मुताबिक अमेरिका ने यह हमला सना के शूब जिले के फरवा पड़ोस के बाजार पर किया है। अमेरिकी सेना पहले भी इस क्षेत्र में हमलों को अंजाम दे चुकी है। सोमवार को रातभर अमेरिका ने हमले किए। यमन के अन्य हिस्सों को भी निशाना बनाया। पिछले सप्ताह अमेरिका ने यमन के रस ईसा ईंधन बंदरगाह पर एयर स्ट्राइक की थी। इसमें 74 लोग मारे गए थे और 171 घायल हुए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका