उत्तराखण्ड
Trending

उत्तराखंड के हरबर्टपुर में चारधाम यात्रा की तैयारियां जाेर-शाेर से जारी, विकासनगर में खुलेंगे पंजीकरण काउंटर

देहरादून । 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर हरबर्टपुर में भी जोरशोर से काम शुरू हो गया है। इस बार विकासनगर में भी चारधाम के यात्रियों के पंजीकरण के लिए काउंटर खोले जाएंगे। वहीं, हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बस अड्डे पर धूप से बचाव के लिए जर्मन हैंगर लगाए जा रहे हैं। परिसर में दरियां और कूलर की व्यवस्था की जा रही है।
पिछले साल पेयजल, बिजली और शौचालय की कमी की शिकायतों को देखते हुए इस बार 25-25 हजार लीटर की दो स्थाई पानी की टंकियां बनाई जा रही हैं। पर्याप्त संख्या में शौचालयों का भी निर्माण किया जा रहा है।
बीते दिनों एडीएम वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा ने यात्रा की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के साथ बैठक की थी। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए थे। गढ़वाल कमिश्नर ने भी 27 अप्रैल तक सभी तैयारियां पूरी करने के आदेश जारी किए हैं।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button