छत्तीसगढ़
Trending

महापौर चौबे के निर्देश पर जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू आज जोन 5 एवं 7 की समीक्षा बैठक लेंगे

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर  मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम जल कार्य विभाग के अध्यक्ष  संतोष सीमा साहू पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करने वार्ड पार्षदों और जल विभाग के अभियंताओं, अमृत मिशन, 24×7 योजना के अधिकारियों की जोन वार बैठक लेंगे।

जल कार्य विभाग अध्यक्ष  संतोष सीमा साहू अब तक जोन 9, 4 और 6 के जल विभाग की पेयजल की व्यवस्था हेतु समीक्षा बैठक ले चुके हैँ. जल कार्य विभाग अध्यक्ष  संतोष सीमा साहू महापौर  मीनल चौबे के निर्देश पर  आज बुधवार 23 अप्रैल को दोपहर 3 बजे जोन 5 और संध्या 4.30 बजे जोन 7, दिनांक 24 अप्रैल को दोपहर 3 बजे जोन 1 और संध्या 4.30 बजे जोन 2, दिनांक 25 अप्रैल को दोपहर 3 बजे जोन 10 और संध्या 4.30 बजे जोन 8 की पेयजल व्यवस्था की समीक्षा बैठक वार्ड पार्षदों और जल विभाग के अभियंताओं की उपस्थिति में जोन कार्यालय में लेंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper