छत्तीसगढ़
Trending

शहीद अरुण केशव सप्रे को 90वीं जयन्ती पर महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने दी आदरांजलि  

रायपुर । आज भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर टेस्टिंग पायलट रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे को उनकी 90वीं जयन्ती पर उन्हें सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में जोन क्रमांक 4 के सहयोग से नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित नगर निगम सामान्य सभा सभागार में शहीद के तैल चित्र के समक्ष संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन रखा गया।

राजधानी की प्रथम नागरिक रायपुर नगर निगम की महापौर  मीनल चौबे ने रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे को आज उनकी 90वीं जयन्ती पर समस्त राजधानीवासियों की ओर से सादर नमन कर आदरांजलि अर्पित की।  नगर निगम सभापति  सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष  अमर गिदवानी, शहीद अरुण केशव सप्रे की धर्मपत्नी मध्यप्रदेश महिला ओर समाज कल्याण विभाग की पूर्व संचालक सदस्य  मीना ताई सप्रे, शहीद के सुपुत्र  मुनेश सप्रे, अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता  डी. के. पैकरा,  अंशुल शर्मा जूनियर, उप अभियंता  अर्जिता दीवान, कर्मचारी  श्वेता शिंदे सहित नगर के अनेक गणमान्यजनों ने भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर टेस्टिंग पायलट रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे को उनकी 90वीं जयन्ती पर उनके तैल चित्र के समक्ष सादर नमन कर आदरांजलि अर्पित की।

महापौर  मीनल चौबे, सभापति  सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष  अमर गिदवानी ने शहीद अरुण केशव सप्रे को जयन्ती पर नमन करते हुए कहा कि शहीद अरुण केशव सप्रे ना केवल रायपुर शहर और छत्तीसगढ़ राज्य के बल्कि समूचे राष्ट्र के गौरव पुरुष हैँ.।उनके द्वारा भारतीय वायुसेना को स्क्वाड्रन लीडर टेस्टिंग पायलट के रूप में जो सेवाएं दी गयीं, उन्हें सादर ससम्मान युगों – युगो तक स्मरण किया जाता रहेगा और रायपुर शहर सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिक विशेषकर युवाओं को शहीद अरुण केशव सप्रे के जीवन से राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की सकारात्मक ऊर्जा प्रेरणा शक्ति सदैव प्राप्त होती रहेगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper