RADA
छत्तीसगढ़

Rajdhani news: विकसित भारत संकल्प यात्रा: उज्जवला गैस के लिए 56 पात्र महिलाएं पंजीकृत

Rajdhani news: विकसित भारत संकल्प यात्रा: उज्जवला गैस के लिए 56 पात्र महिलाएं पंजीकृत

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आदेशानुसार, उप मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री अरुण साव के निर्देशानुसार रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के दिशा – निर्देशन में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान का दूसरा चरण प्रतिदिन निरन्तर प्रगति पर है । आज केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को जानकारी देकर अधिकाधिक संख्या में लाभान्वित करने नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 के बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 18 के शासकीय स्कूल परिसर तिलक नगर गुढ़ियारी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण का शिविर दिन की पहली पाली में लगाया गया। शिविर की व्यवस्था का अवलोकन नगर पालिक निगम के बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 18 की पार्षद श्रीमती कामिनी पुरुषोत्तम देवांगन, जोन 1 जोन कमिश्नर श्री एन. आर. चंद्राकर , कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में 1587 नागरिकों ने केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इसमें विभिन्न योजनाओं में पात्रता अनुसार 449 नागरिक पंजीकृत किये गये। शिविर में केन्द्र सरकार की लोक हितकारी पीएम विश्वकर्मा योजना से 18 नागरिक पात्रता अनुसार लाभान्वित हुए। आयुष्मान कार्ड 50 नागरिकों को तत्काल बनाकर दिये गये । स्वास्थ्य शिविर में 330 नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी 300 नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में पहुंचकर प्राप्त की । पीएम उज्जवला योजना में लाभ हेतु पात्र 56 महिलाओं को पंजीकृत किया गया । विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 18 के शिविर में आयोजित क्वीज प्रतियोगिता में 25 नागरिकों ने भाग लिया । वहीं 20 नागरिकों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी स्पर्धा में सम्मिलित होकर अपनी सफलता की कहानी स्वतः नागरिको को सुनायी। शिविर में 290 नागरिकों को भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प दिलवाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका