RADA
छत्तीसगढ़
Trending

CG NEWS: बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, एक जवान  घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गलगम के जंगल में आज डीआरजी का एक जवान नक्सलियों के प्लांट किए गए आईईडी की चपेट में आ गया। इससे जवान के पैरों में गंभीर चोट आई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घायल जवान को तत्काल गलगम सीआरपीएफ कैंप में प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से बीजापुर अस्पताल ले जाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कोतापल्ली गांव के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों के पांच दिनों से नक्सल ऑपरेशन चल रहा है। इस ऑपरेशन में हजारों जवान शामिल हैं। भीषण गर्मी के चलते जवानों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है, जिसके कारण शुक्रवार को 40 से ज्यादा जवान डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए। सभी बीमार जवानों को सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से तेलंगाना के अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका