छत्तीसगढ़
Trending

खारुन नदी में डूबे दो युवकों में से एक का शव बरामद , दूसरे की तलाश जारी

रायपुर  । राजधानी रायपुर के खारुन नदी में रविवार काे नहाने के दौरान डूबे दो युवकों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। रविवार शाम को शुरू हुए रेस्क्यू अभियान के बाद साेमवार सुबह अर्जुन यादव का शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। वहीं दूसरे युवक भूपेश भूडे की तलाश जारी है। घटना मुजगहन थाना क्षेत्र के काठाडीह सात पाखर डैम के पास की है।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : पहलगाम हमले की छाया में घिरी फिल्म अबीर गुलाल, उठने लगी बहिष्कार की आवाजें

मुजगहन पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्जुन और भूपेश अपने दोस्तों के साथ संडे का आनंद लेने डैम पहुंचे थे। नहाने के दौरान अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

ये खबर भी पढ़ें : ससुराल में स्टाइल के साथ ट्रेडिशन – बस एक बनारसी साड़ी में

उनके दोस्तों ने तुरंत पुलिस और राहत टीम को सूचना दी। बताया गया कि अर्जुन यादव नवा रायपुर का निवासी था, जबकि भूपेश भूडे जोरा क्षेत्र का रहने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें : Redmi का धमाका  कम कीमत में  –  स्टाइल भी और स्मार्ट भी

घटना के बाद से अर्जुन के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, भूपेश के परिजन उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद में डैम के किनारे बैठकर इंतजार कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : वास्तु बताए मटका रखने की सही जगह

एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान चलाते हुए भूपेश की तलाश में जुटी हुई है। प्रशासन ने भी घटनास्थल पर अतिरिक्त राहत बल तैनात कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : मृतक दिनेश मिरानिया की पत्नी और बच्चों से मिलकर अमित शाह ने दी सांत्वना

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper