RADA
टेक्नोलॉजी
Trending

2025 BYD Seal का टॉप वेरिएंट, कंपनी ने जोडे़ कई सारे नए फीचर्स, देने होंगे ज्यादा पैसे

इलेक्ट्रिक कार मैन्युफैक्चरिंग चीनी कंपनी BYD ने इंडियन मार्केट में नई सील को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने 2025 BYD Seal को बाजार में उतार दिया है. कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है लेकिन बैटरी और मोटर स्पेसिफिकेशन्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि कंपनी ने 3 वेरिएंट्स को पेश किया है. बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं है लेकिन दूसरे दोनों वेरिएंट्स की कीमत बढ़ाई हैं. इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 41 लाख रुपए है और टॉप वेरिएंट की कीमत 53 लाख रुपए तक जाती है. बता दें कि लोगों की तरफ से मिल रहे जबरदस्त डिमांड की वजह से कंपनी ने कुछ कॉस्मैटिक बदलावों के साथ इस कार को दोबारा पेश किया है. लेकिन कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : पहलगाम हमले की छाया में घिरी फिल्म अबीर गुलाल, उठने लगी बहिष्कार की आवाजें

कंपनी ने इस कार के ड्राइविंग और केबिन एक्सपीरियंस में काफी बदलाव किया है. कंपनी ने इस कार के केबिन में फीचर्स को ऐड किया है. कंपनी ने ड्राइविंग डायनामिक्स में कुछ सुधार किया है. इसके अलावा कार में स्मार्ट कनेक्टिविटी और टेक्नोलॉजी को भी सुधारा गया है.

ये खबर भी पढ़ें : मृतक दिनेश मिरानिया की पत्नी और बच्चों से मिलकर अमित शाह ने दी सांत्वना

2025 BYD SEAL में क्या खास?

कार में लीथियम आयन फॉस्फैट (LFP) लो वॉल्टेज बैटरी का सपोर्ट दिया गया है. इस बैटरी के कई सारे बेनेफिट्स मिलते हैं. इसमें पारंपरिक कम वोल्टेज वाली बैटरियों की तुलना में छह गुना हल्का वजन, पांच गुना बेहतर स्व-निर्वहन खपत और 15 साल का प्रभावशाली जीवनकाल शामिल है.

ये खबर भी पढ़ें : Redmi का धमाका  कम कीमत में  –  स्टाइल भी और स्मार्ट भी

केबिन के अंदर, कंपनी ने स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर पावर सनशेड दिया है, जो कंफर्ट और आराम को जोड़ता है. इसके अलावा कार में सिल्वर प्लेटेड डिमिंग कैनोपी दी गई है, जो केबिन के एम्बीयंस को और बढ़ाता है. इससे कार में बैठने वालों के लिए ज्यादा प्रीमियम फील आता है. इसके अलावा एयर कंडिशनिंग को भी सुधारा गया है और एयर प्यूरीफायर में भी एन्हान्समेंट है.

ये खबर भी पढ़ें : Gold Price Today : सोना 90 हजार के पार, चांदी भी 1 लाख के पार पहुंचा

ये खबर भी पढ़ें : प्रदेश के सरगुजा संभाग में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू की चेतावनी

टॉप वेरिएंट में मिलेंगे ये फीचर
कंपनी ने बताया कि इस कार के परफॉर्मेंस ट्रिम में इनोवेटिव Disus-C system दिया गया है. ये इंटेलिजेंट डेंपिंग सिस्टम है, जो स्टेबिलिटी और कंफर्ट देता है. ये सस्पेंशन को सॉफ्ट करके कंफर्ट को सुधारता है. इसके अलावा कार के एंटरटेनमेंट सिस्टम में भी बड़ा अपडेट किया गया है. कार के सभी मॉडल में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो का सपोर्ट दिया गया है.

ये खबर भी पढ़ें : चार धाम यात्रा : यमुनोत्री में चिनूक हेलीकॉप्टर की लैंडिंग सफलआसानी से पहुंचेगा भारी सामान

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका