RADA
छत्तीसगढ़
Trending

 पहलगाम आतंकी हमले में दिनेश मिरानिया सहित सभी 26 दिवंगत आत्माओं को विशेष सामान्य सम्मिलन में दी श्रद्धांजलि

रायपुर । आज राजधानी शहर के जीईमार्ग में रजबंधा मैदान में शहीद स्मारक भवन के प्रवेश द्वार पर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने विगत 26 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में दिवंगत समता कॉलोनी रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया सहित सभी 26 दिवंगत आत्माओं को समस्त राजधानीवासियों की ओर से पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आदरांजलि अर्पित की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विशेष सामान्य सम्मिलन की बैठक के पूर्व शहीद स्मारक भवन में नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, निगम नेता प्रतिपक्ष   सन्दीप साहू, नगर निगम आयुक्त   विश्वदीप, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, नगर निगम अधिकारियों, प्रिंट ओर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम के आतंकी हमले में दिवंगत रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया सहित सभी 26 दिवंगत आत्माओं के छायाचित्र में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. शहीद स्मारक भवन के सभागार में विशेष सामन्य सम्मिलन की बैठक के पूर्व मंच से आसन्दी से नगर निगम सभापति  सूर्यकान्त राठौड़ ने विगत 26 अप्रैल 2025 को आतंकी हमले में दिवंगत रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया सहित सभी 26 दिवंगत आत्माओं को सामूहिक मौन श्रद्धांजलि देने नगर निगम सदन के समक्ष प्रस्ताव का पठन किया। सभापति  सूर्यकान्त राठौड़, महापौर श्रीमती मीनल चौबे,नेता प्रतिपक्ष   सन्दीप साहू, आयुक्त  विश्वदीप, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों, नगर अधिकारियों, प्रिंट ओर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने दो मिनट की सामूहिक मौन श्रदांजलि पहलगाम के आतंकी हमले में दिवंगत सभी 26 दिवंगत आत्माओं को दी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका