अपराध
Crime News : पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, संदिग्धों व वारंटियों को लाया गया थाने
Crime News : पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, संदिग्धों व वारंटियों को लाया गया थाने
बिलसपुर। सभी ग्रामीण थाना क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले विगत 1 वर्ष में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों (चोरी, लूट, डकैती आदि) में संलिप्त आरोपियों की सरप्राइज चेकिंग की गयी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चेकिंग के दौरान विगत 1 वर्ष में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त लगभग 160 आरोपियो को सुबह 5 बजे से 9 बजे के मध्य उनके निवास स्थान पर जाकर भौतिक रूप से चेक किया गया। इसमें आरोपियों के वर्तमान में प्रयुक्त मोबाइल नम्बर, उनके आजीविका के साधन, उनके निवास आदि में हुए परिवर्तन सहित अन्य जानकारियां एकत्र की गयी। अपने निवास स्थान पर अनुपस्थित पाए गए व्यक्तियों की पतासाजी की जाकर उनकी भी गुजर जांच की जा रही है।

