जॉब - एजुकेशन
Trending

छत्तीसगढ़ के इस जिले में 7 मई काे लगेंगे प्लेसमेंट कैंप , जानें कितने पदाें पर हाेगी भर्ती

बलरामपुर । जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 7 मई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन जनपद पंचायत बलरामपुर के सभाकक्ष में सुबह 11 से 3 बजे तक किया जाएगा।

आयोजित प्लेसमेंट कैंप में बाम्बे सिक्योरिटी गार्ड तथा एसके सेफ्टी विंग्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी उपस्थित होंगे। प्लेसमेंट कैंप में सिक्योरिटी गार्ड के 50, सुरक्षा गार्ड के 50, सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 10 पद एवं पैकर्स के 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। उक्त प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि व समय में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper