RADA
छत्तीसगढ़
Trending

“जोन 9 के अध्यक्ष बने गोपेश साहू, महापौर मीनल चौबे और जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई”

 रायपुर – विगत दिवस नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 9 कार्यालय में पहुंचकर जोन अध्यक्ष का पदभार सम्हालने पर वार्ड पार्षद  गोपेश साहू को राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने उन्हें जोन अध्यक्षीय कक्ष में पहुंचकर बुके प्रदत्त करते हुए हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दीं. जोन अध्यक्ष  गोपेश साहू को पदभार ग्रहण करने पर प्रमुख रूप से रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक  मोतीलाल साहू, धरसींवा के पूर्व विधायक  देवजी भाई पटेल, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष एवं रायपुर नगर निगम के पूर्व एमआईसी सदस्य  रमेश सिंह ठाकुर, एमआईसी सदस्य दीपक जायसवाल,  खेम कुमार सेन, पार्षद श्रीमती पुष्पा रोहित साहू राजेश कुमार गुप्ता, विशिष्टजनों, गणमान्यजनों, जोन 9 क्षेत्र के वार्ड पार्षदों, जोन 9 के जोन कमिश्नर  संतोष पाण्डेय, जोन के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, आमजनों ने बुके प्रदत्त करते हुए हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दीं. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोन 9 कार्यालय में वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में जोन अधिकारियों की बैठक लेकर जोन 9 के कार्यों की समीक्षा करते हुए जोन 9 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों को वार्डों में सुगम ग्रीष्मकालीन पेयजल आपूर्ति और बारिश पूर्व नालों और नालियों की तले तक पूर्ण सघन सफाई अभियान, मच्छरों के कारगर नियंत्रण हेतु जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत सभी वार्डों में सघन एंटी लार्वा और फागिंग अभियान चलाये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए हैँ.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका