RADA
छत्तीसगढ़
Trending

आयुक्त ने विधानसभा मार्ग की सफाई का किया निरीक्षण, डीआरएम ऑफिस के पास नाले की बारिश पूर्व सफाई करवाने दिए निर्देश

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप ने नगर निगम जोन 2 क्षेत्र के तहत डीआरएम ऑफिस के पास के बड़े नाले का निरीक्षण जोन 2 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी  रवि लावनिया की उपस्थिति में किया. आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान डीआरएम ऑफिस के पास के बड़े नाले के सम्पूर्ण क्षेत्र की बारिश पूर्व अच्छी तरह पूर्ण सघन सफाई करवाते हुए गन्दे पानी का निकास प्रबंध सुगम बनाये रखने का कार्य पूर्व निश्चित करने निर्देशित किया. आयुक्त  विश्वदीप ने जोन 9 क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा मार्ग की सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण जोन 9 जोन कमिश्नर  संतोष पाण्डेय की उपस्थिति में किया और विधानसभा मार्ग में सतत मॉनिटरिंग कर अच्छी सफाई व्यवस्था कायम रखा जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. आयुक्त ने छत्तीसगढ़ महालेखागार कार्यालय के पीछे निजी आवासीय कॉलोनी गेलेक्सी कॉलोनी क्षेत्र का निरीक्षण कर निजी आवासीय क्षेत्र में रहवासियों के लिए निकाले गए अतिरिक्त सड़क मार्ग को प्रत्यक्ष देखा.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका