छत्तीसगढ़
Trending

दंतेवाड़ा विधायक अटामी ने प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रमशीला नाग से मुलाकात कर बधाई दी 

दंतेवाड़ा।  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 7 मई काे 10 वीं एवं 12 वीं के परिणाम की घोषणा की गयी जिसमें छू लो आसमान कन्या आवासीय विद्यालय कारली दंतेवाड़ा की छात्रा रमशिला नाग ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.83 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में 09 वां स्थान प्राप्त किया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने छू लो आसमान कन्या आवासीय विद्यालय कारली पहुंचकर छात्रा रमशीला नाग से मुलाकात कर बधाई दी एवं उत्साहवर्धन किया । विधायक चैतराम अटामी ने कहा यह हमारे दंतेवाड़ा जिले के लिए गौरव का विषय है। यह आपकी कड़ी मेहनत और परिश्रम का ही परिणाम हैं, आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके माता पिता, एवं समस्त शिक्षकगण को भी हार्दिक बधाई। दंतेवाड़ा शिक्षा के क्षेत्र में अब पूरे देश विदेश में मिल का पत्थर साबित हो रहा है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper