लाइफ स्टाइल
Trending

भीषण गर्मी के मौसम में  पिएं अंजीर का शरबत, सेहत को मिलेंगे 5 फायदे

गर्मियों में तेज धूप, लू और पसीने के कारण शरीर से पानी और पोषक तत्व तेजी से खत्म होते हैं। ऐसे में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी, लस्सी के साथ-साथ शरबत का सेवन बड़ी मात्रा में किया जाता है। गुड़, चीनी, मुलेठी और भी कई प्रकार के शरबत भारतीय घरों में बनाए जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अंजीर का शरबत पिया है? यूं तो अंजीर (fig) एक ड्राई फ्रूट है, लेकिन गर्मियों में इसका शरबत पिया जाए, तो यह स्वाद के साथ-साथ का भी खजाना होता है। इस लेख में डाइटिशियन प्राजंल कुमत से जानेंगे गर्मियों के लिए अंजीर का शरबत बनाने की रेसिपी और फायदों के बारे में।

1. शरीर को दे ठंडक
गर्मियों में तेज धूप, हीटवेव के संपर्क में ज्यादा रहने की वजह से शरीर डिहाइड्रेटेड हो जाता है। इसकी वजह से थकान, सिरदर्द, चक्कर आना और विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याएं हो सकती है। इस स्थिति से बचाव करने में अंजीर का शरबत बहुत फायदेमंद होता है। अंजीर के शरबत में पर्याप्त मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स होता है, जो शरीर को ठंडा और तरोताजा बनाए रखता है।

2. एनर्जी को करें बूस्ट
अंजीर में पर्याप्त मात्रा में चीनी होती है। अंजीर का सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। इससे थकान, शारीरिक कमजोरी दूर होती है। गर्मियों में होने वाली परेशानियों से राहत दिलाने में अंजीर का शरबत एक नेचुरल टॉनिक की तरह काम करता है।

3. त्वचा को निखारे
अंजीर में विटामिन ए, ई और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। गर्मियों में होने वाले सनबर्न, टैनिंग और पिग्मेटेंशन से राहत दिलाते हैं। गर्मियों में अंजीर का शरबत पीने से त्वचा को पोषण मिलता है, जिससे त्वचा जवां और चमकदार बनाए रखने में मदद मिलती है।

4. हड्डियों को दें मजबूती
अंजीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस पाया जाता है। गर्मियों में अंजीर का शरबत पीने से हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावा अंजीर विटामिन K का भी खजाना माना जाता है। यह बढ़ती उम्र के कारण होने वाले ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

5. एनीमिया को करता है दूर
अंजीर में आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से एनीमिया (खून की कमी) की परेशानी दूर होती है।

अंजीर का शरबत बनाने की रेसिपी
अंजीर का शरबत बनाना बहुत ही आसान है। इसे 4 चीजों से घर पर ही तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे

सामग्री की लिस्ट
सूखे अंजीर- 4–5 बड़े पीस
गुड़ – 2 चम्मच
इलायची पाउडर- स्वादानुसार
पानी- 2 गिलास

बनाने का तरीका
– सबसे पहले 2 से 3 पीस अंजीर को पानी में भिगोकर रख लें।
– अगले दिन सुबह भीगे हुए अंजीर को पीसकर पेस्ट तैयार करें।
– अंजीर के पेस्ट को एक गिलास ठंडा पानी में डालकर घोल लें।
– इसमें 1 छोटी चम्मच गुड़ और खुशबू के लिए इलायची पाउडर डालें।
– सबसे आखिर में बर्फ डालकर अंजीर का शरबत सर्व करें।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper