
बलौदाबाजार । व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 15 मई 2025 को पीएटी एवं पीव्हीपीटी परीक्षा 2025 का आयोजन केवल प्रथम पाली में किया जा रहा है। परीक्षा आयोजन हेतु जिले में 3 केंद्र बनाए गये हैं, जिसमें 1164 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
व्यवसायिक परीक्षा मण्डल से मिली जानकारी अनुसार, प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 12.15 बजे तक आयोजित होगी जिसमें दाऊ कल्याणसिंह शासकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय बलौदाबाजार में 480 परीक्षार्थी, शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय बलौदाबाजार में 374 परीक्षार्थी एवं पण्डित चक्रपाणि शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बलौदाबाजार में 310 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

