देश-विदेश
Trending

Earthquake In Tibet : भूकंप से हिली तिब्बत, उप्र और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में महसूस किए गए झटके

ल्हासा। तिब्बत में आज सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटकों ने सो रहे लोगों को हिलाकर रख दिया। भारतीय समयानुसार आज सुबह 2:41 बजे तिब्बत में रिक्टर स्केल पर 5.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका असर भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती इलाकों तक महसूस किया गया। झटके महसूस होते ही यहां के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।

तिब्बत में रिक्टर स्केल पर 5.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज

भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र 29.02ए उत्तरी अक्षांश और 87.48ए पूर्वी देशांतर पर स्थित था और इसकी गहराई जमीन पर करीब 10 किलोमीटर थी। यह इलाका हिमालयी भूगर्भीय क्षेत्र में आता है। भूकंप लिए क्षेत्र को अत्यधिक संवेदनशील माना जाता है। यहां अकसर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

बताया गया है कि उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती जिलों में अचानक आए झटकों से लोग नींद से जाग गए और आनन-फानन में घर छोड़कर बाहर आ गए। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस तरह भूकंप के झटकों ने उन्हें डराया।

फिलहाल राहत की बात यह है कि इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper