लाइफ स्टाइल

गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचना है तो खाने में शामिल करें ककड़ी, जानें क्या है इसके फायदे

आप सभी ने ककड़ी का सेवन गर्मियों में जरूर किया होगा। चिलचिलाती धूप के बीच ज ब शरीर में पानी की कमी महसूस होती है तब ककड़ी का सेवन तुरंत शरीर को हाइड्रेटेड करता है। ककड़ी को गर्मियों की मुख्य सब्जियों में से एक माना जाता है और इसका सेवन कई तरह से स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। ककड़ी में 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है, जो शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन, कैल्शियम, आयोडीन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे कई ऐसे तत्व होते हैं, जो गर्मी में कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने का काम करती है. तो आइए जानते हैं कि ककड़ी हमारी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है।

गर्मी में ककड़ी खाने के फायदे

गर्मी में ककड़ी खाने के फायदे

शरीर को रखे हाइड्रेट

ककड़ी में 90 प्रतिशत पानी होता है जो, गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। ककड़ी के नियमित सेवन से शरीर में पानी की कमी को पूरी होती ही है, शरीर के अंदर की गंदगी को भी बाहर निकालने में ये मदद करता है।

वजन करता है कम

ककड़ी में बहुत कम कैलोरी होता है, जिस वजह से अगर इसे अधिक मात्रा में भी खाया जाए, तो वजन नहीं बढ़ता. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और आप फूड क्रेविंग से बचे रहते हैं, जिस वजह से कुछ खाने का मन नहीं करता।

कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल

ककड़ी में फाइबर अधिक होने और कैलोरी कम होने की वजह से यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी मेंटेन रखने में मदद करती है. यही नहीं, इसमें मौजूद स्टीरॉल बॉडी में सही कोलेस्ट्रॉल स्तर बनाए रखने में भी मदद करता है।

स्किन और बाल के लिए रामबाण

ककड़ी के सेवन से हमारी स्किन और बाल भी खूबसूरत बने रहते हैं. इसके नियमित सेवन से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है और स्किन के दागधब्बे गायब होते हैं. आप ककड़ी को फेस पैक की तरह भी यूज कर सकते हैं।

हड्डियों को बनाए मजबूत

ककड़ी खाने से हड्डियां भी मजबूत बनते हैं. इसमें मौजूद विटामिन-के बोन डेंसिटी को बढ़ाने का काम करती है और इन्?हें मजबूत बनाती है।

कब्ज़ करे दूर

ककड़ी के नियमित सेवन पेट में गैस, कब्ज की समस्या आदि दूर रहते हैं और इनडाइजेशन को भी ये कम करने में सक्षम है।

मधुमेह नियंत्रण

ककड़ी में मौजूद मिनरल्स जैसे पोषक तत्व शरीर में इंसुलिन के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। ककड़ी खाने के बाद शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है और भोजन के ग्लूकोज को तोडऩे में भी मदद करती है इन्हीं सब कारणों की वजह से ककड़ी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है। यदि डायबिटीज के मरीज़ इसे अपनी नियमित डाइट में शामिल करते हैं, तो इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक नियंत्रित हो सकता है।

पाचन को सुचारु करे

ककड़ी में फाइबर तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे इसका सेवन पाचन सम्बन्धी कई समस्याओं से निजात दिलाता है। इसे अपनी नियमित डाइट में शामिल करके मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाया जा सकता है और ये कब्ज से भी छुटकारा दिलाने में मदद करती है।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper