छत्तीसगढ़
Trending

बीजापुर में नक्सलियों ने की कांग्रेस कार्यकर्ता पर हमला, माैत

बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम लिंगापुर में नक्सलियों ने छह माह के स्वयं के छद्म युद्ध विराम की घाेषणा काे दरकिनार कर कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत व्याप्त है।

नक्सलियों ने इस खूनी वारदात को रविवार देर रात अंजाम दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की नक्सलियाें ने उसके घर से कुछ ही दूरी पर धारदार हथियार से कर दी। । भंडारी की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। गाैरतलब है कि 24 अक्टूबर 2024 में मृतक नागा भंडारी के बड़े भाई तिरुपति भंडारी को ग्राम उसूर के पास दिनदहाड़े नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button