RADA
छत्तीसगढ़
Trending

सुशासन तिहार: तृतीय चरण में रायपुर नगर निगम द्वारा जोनवार समाधान शिविर 13 मई को

 रायपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के आदेशानुसार और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग  अरुण साव के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण के अंतर्गत विगत दिनांक 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से मांगों और शिकायतों से सम्बंधित ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में लगाए जाकर प्राप्त किये गए. द्वितीय चरण में लगभग 1 माह में प्रथम चरण में प्राप्त आम जनता की मांगों और शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक समाधान करने का कार्य अत्यंत तेज गति से प्रतिदिन किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर  मीनल चौबे, सभापति   सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त  विश्वदीप के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत  5 मई से 31 मई तक समाधान शिविर लगाकर सम्बंधित अधिकारीगण आवेदकगणों को उनके आवेदन पर की गयी समाधान की कार्यवाही की जानकारी देंगे और विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं की हितग्राहियों को जानकारी देंगे, ताकि पात्र हितग्राहीगण शासन की विभिन्न लाभदायी योजनाओं से सहजता और सरलता से पूर्ण लाभान्वित हो सकें। इसके अंतर्गत सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा सभी 10 जोनों के अंतर्गत विभिन्न 10 सार्वजनिक स्थानों पर समाधान जोनवार शिविर आयोजित किये जा रहे हैँ।

इसके अंतर्गत विगत दिनांक 7 मई को नगर निगम जोन 2 के अंतर्गत शहीद स्मारक भवन जीईमार्ग और विगत दिनांक 10 मई को जोन 1 के अंतर्गत दही हांडी मैदान गुढ़ियारी में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर लगाया जा चुका है। इसी क्रम में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत तृतीय चरण में नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 3 के अंतर्गत दिनांक 13 मई को बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर के सामने सिंधु भवन, जोन 4 के तहत 15 मई को सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, जोन 5 के तहत 19 मई को डीडी नगर सामुदायिक भवन सेक्टर -2, जोन 6 के तहत 20 मई को शहीद संजय यादव उच्चतर माध्यमिक शाला टिकरापारा,जोन 7 के तहत 23 मई को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जीई मार्ग, जोन 8 के तहत 27 मई को सामुदायिक भवन भारत माता स्कूल के सामने टाटीबंध, जोन 9 के तहत 28 मई को इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय कम्युनिटी हाल जोरा रायपुर, जोन 10 के तहत 30 मई को सामुदायिक भवन गुरुद्वारा देवपुरी में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक समाधान शिविर लगाया जायेगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका