RADA
पंजाब
Trending

पंजाब के होशियारपुर और जालंधर में दिखे ड्रोन, सुरक्षाबलों ने मार गिराया, कई स्कूल-कॉलेज बंद

चंडीगढ़। पंजाब के सीमावर्ती जिलों में सोमवार की रात दहशत और तनावपूर्ण रही। होशियारपुर और जालंधर में बीती रात ड्रोन दिखे। पुलिस और सेना ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों ड्रोन को मार गिराया। इसके अलावा होशियारपुर में मिसाइल के टुकड़े भी मिले हैं। आज राज्य के चार जिलों के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने की घोषणा की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके अलावा अमृतसर, पठानकोट और फाजिल्का क्षेत्र में भी सोमवार रात ड्रोन गतिविधियां देखी गईं। इस वजह से दिल्ली से अमृतसर आ रही एक फ्लाइट को वापस मोड़ दिया गया। मौजूदा हालात को देखते हुए अमृतसर, तरनतारण, पठानकोट और फाजिल्का में मंगलवार को भी प्रशासन ने स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया है।
जालंधर प्रशासन के अनुसार,बीती रात गांव मंड के पास एक ड्रोन मार गिराया गया। यहां खेतों में कुछ मिसाइल के टुकड़े भी मिले हैं। इसके बाद जालंधर जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। होशियारपुर में भी बीती रात ड्रोन देखा गया। यह ड्रोन जालंधर की तरफ बढ़ रहा था। उसे उच्ची बस्सी गांव में फायरिंग के बाद गिरा दिया गया।

ड्रोन को मार गिराने की घटनाओं के सिलसिले में सेना ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पंजाब पुलिस ने बताया कि ड्रोन के टुकड़ों को सेना के हवाले कर दिया गया है। बीती रात इसके अलावा कहीं और से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर इंडिगो ने अमृतसर और चंडीगढ़ की उड़ानों को आज के लिए रद्द कर दिया है। इंडिगो ने भी यात्रा एडवाइजरी जारी की है।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका