
टीम प्रहरी निगम नगर निवेश द्वारा विभिन्न मुख्य मार्गो को अतिक्रमण मुक्त करवाकर यातायात सुगम बनाने कार्यवाही लगातार जारी
रायपुर – रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप और जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार एवं नगर निगम अपर आयुक्त पंकज के शर्मा, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं के मार्गनिर्देशन में टीम प्रहरी द्वारा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी जोनों के नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनसुविधा हेतु मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रो में अभियान चलाकर यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे हटाकर सडक यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने कार्यवाही व्यापक रूप से लगातार जारी है। आज टीम प्रहरी के अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम द्वारा जोनो के साथ मिलकर मार्गो को अतिक्रमण मुक्त बनाने जनहित में जनसुविधा हेतु यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में कार्यवाही अभियान पूर्वक जारी रखी गयी। जोन 2 अंतर्गत तेलघानीनाका चौक से राठौर चौक मुख्य मार्ग पर अवैध बैनर पोस्टर हटाये गये। जोन 4 क्षेत्र में बूढ़ातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर के पास सडक पर किये गये अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जोन 10 द्वारा पचपेडी नाका मुख्य मार्ग सहित अन्य विभिन्न मार्गों में अवैध बैनर पोस्टर हटाने की कार्यवाही की गई। जोन 2 क्षेत्र में मंडी मार्ग श्रीराम जानकी मंदिर के समीप सडक पर कब्जा जमाकर व्यवसायरत ठेलो को जप्त करने की कार्यवाही की गई। जोन 6 क्षेत्र में सिद्धार्थ चौक टिकरापारा से पचपेडी नाका चौक तक निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग एवं निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता ने संयुक्त अभियान चलाकर जनहित में जनसुविधा हेतु सुगम यातायात देने कार्यवाही की एवं मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया। जोन 5 क्षेत्र में आमापारा चौक में सडक को अतिक्रमण से मुक्त करने की कार्यवाही कर नागरिको को त्वरित राहत दिलवायी गयी। जोन 5 द्वारा आमापारा में दीपक गुप्ता एवं विजय नामक व्यवसायियों से सडक पर कब्जा करने एक-एक हजार रू. जुर्माना उन्हें भविष्य के लिए चेतावनी देते हुए किया गया। जोन 6 द्वारा जोन क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गो में सडक से अतिक्रमण हटाने कार्यवाही की गई। जोन 6 नगर निवेश विभाग एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता की टीम ने जोन 6 के तहत टिकरापारा पुजारी पार्क के समीप मुख्य मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करवाने अभियान चलाकर कार्यवाही की एवं नागरिको को सुगम यातायात उपलब्ध करवाकर त्वरित राहत दिलवायी।


