पंजाब
Trending

पंजाब सीमा पर ड्रोन, हेरोइन और पिस्तौल बरामद

चंडीगढ़ । सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक ड्रोन, हेरोइन
व पिस्तौल बरामद की है। यह बरामदगी सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान की गई है।

बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार सैनिकों ने अमृतसर के महावा के पास एक खेत से पीले रंग की टेप में लिपटी एक पिस्तौल और मैगजीन बरामद की। इसके बाद फिरोजपुर के हबीबवाला से 557 ग्राम संदिग्ध हेरोइन जब्त की गई। इस बीच गुरदासपुर जिले के सीमावर्ती गांव मेटला में एक डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद किया गया। बीएसएफ द्वारा उक्त तीनों स्थानों पर बरामदगी करने के बाद पंजाब पुलिस की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि पंजाब में यह हेरोइन तथा पिस्तौल किस व्यक्ति के पास आई थी। बरामद किए गए ड्रोन को जांच के लिए लैब में भेज दिया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper