उत्तराखण्ड
Trending

 दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार । नाबालिगाें से अलग-अलग दुष्कर्म के दो मामलों में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक 15 मई को लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को आरोपित सोयब पुत्र नौशाद निवासी माेहम्मदपुर कुन्हारी पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।

वहीं 10 मई को क्षेत्र के ग्राम बहादरपुर कादर, कोतवाली लक्सर के खिलाफ भी नाबालिग के पिता ने रिहान पुत्र मीर हसन निवासी ग्राम बहादरपुर खादर, कोतवाली लक्सर पर उसे भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपित सोयब व रिहान को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार करते हुए नाबालिगाें को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उनका चालान कर दिया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper