RADA
छत्तीसगढ़
Trending

CG BIG NEWS : रायपुर स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे

रायपुर । रायपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह करीब 7 बजे बड़ा हादसा हो गया। बिलासपुर से रायपुर स्टेशन की तरफ आ रही मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। यह हादसा रायपुर के चुनाभट्टी के पास हुआ है। हादसे के बाद ट्रेनों को प्लेटफार्म पांच और छह से डायवर्ट कर चलाया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेलवे के अधिकारियाें ने बताया कि बिलासपुर से दुर्ग की ओर जा रही मालगाड़ी के दो रैक रायपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से ठीक पहले पटरी से उतर गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जहां रैक को पटरी पर लाने का काम किया गया। पीक आवर में हुई घटना के बाद स्टेशन के प्लेटफार्म एक, दो और तीन पर आने वाली ट्रेनों को चार, पांच और छह प्लेटफार्म से डायवर्ट कर निकाला जा रहा है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका