छत्तीसगढ़
Trending

निगम जोन 5 ने बाबी आइसक्रीम दुकान पर लगाया 3000 रुपए का जुर्माना

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 5 को प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जोन 5 जोन कमिश्नर  खीरसागर नायक द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जोन स्वास्थ्य अधिकारी  सन्दीप वर्मा के नेतृत्व और स्वच्छता निरीक्षक सर्वश्री दिलीप साहू, प्रेम मानिकपुरी की उपस्थिति में जोन 5 क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रशेखर नगर में बाबी आइसक्रीम दुकान में गन्दगी सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया।

स्थल निरीक्षण के दौरान गन्दगी मिली और प्राप्त जनशिकायत स्थल निरीक्षण में सही मिली इसे गंभीरता से लेते हुए जोन 5 जोन कमिश्नर द्वारा दिए गए निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने सम्बंधित बाबी आइसक्रीम दुकान के संचालक पर तत्काल 3000 रूपये का जुर्माना भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए किया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper