RADA
छत्तीसगढ़
Trending

CG Accident News : कोरबा में भीषण सड़क हादसा, हाईवा के केबिन में फंसा ड्राइवर 

काेरबा  । जिले के कटघोरा क्षेत्र से कोरबा छुरी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। छुरी से बिलासपुर जा रही हाइवा सड़क किनारे खड़े दूसरे हाइवा ट्रक काे टक्कर मार दिया। इस हादसे में हाईवा को भारी नुकसान पहुंचा है। हाईवा का चालक केबिन में ही फंस गया था, हादसे की वजह से कटघोरा कोरबा में कई घंटे तक जाम लगी रही।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीबन 5 बजे की बताई जा रही है। राखड़ से लोड ट्रेलर छुरी से बिलासपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह सड़क किनारे खड़े हाइवा से जा भिड़ा। हादसे में ट्रेलर के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन चालक केबिन के भीतर ही फंस गया। वाहन चालक को गंभीर चोटें आई है। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से सड़क जाम हो गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। कैबिन में फंसे चालक को 3 घंटे की मेहगैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका