रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 के अंतर्गत पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के क्षेत्र में अरविन्द नगर बस्ती में सतपथी चौक के समीप वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी ने 4 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से संधारण मद राशि से गन्दे पानी के सुगम निकास के जनहित में जनसुविधा हेतु प्रबंधन के लिए नई नाली और पुलिया का निर्माण शीघ्र किये जाने श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन रहवासियों सहित जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, सहायक अभियंता दीपक देवांगन की उपस्थिति में किया और कार्य स्वीकृति अनुरूप तत्काल प्रारम्भ करवाकर जनहित में शीघ्र सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता सहित पूर्ण करने के निर्देश जोन 4 के सम्बंधित अधिकारियों को स्थल पर दिए।


