RADA
छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर नगर निगम ने शहीद राजीव पाण्डेय को 45वें शहादत दिवस पर  दी आदरांजली

रायपुर । विश्व की दुर्गम सैन्य चोटी सियाचिन ग्लेशियर पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर मातृभूमि की सेवा करते हुए बलिदान देने वाले रायपुर निवासी शहीद राजीव पाण्डेय के आज 45वें शहादत दिवस पर राजधानी शहर के संजय नगर टिकरापारा में स्थित उनके मूर्ति स्थल के समक्ष नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में जोन क्रमांक 6 के सहयोग से रखे गए संक्षिप्त आयोजन में पहुंचकर राजधानी की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर  मीनल चौबे ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से उन्हें सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आयोजन में शहीद राजीव पाण्डेय के बड़े भाई  सुनील पाण्डेय, निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष  अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष  अवतार भारती बागल, जोन 6 जोन अध्यक्ष  बद्री प्रसाद गुप्ता, वार्ड पार्षद  स्वप्निल मिश्रा,  प्रमोद कुमार साहू,जोन 6 जोन कमिश्नर  हितेन्द्र यादव सहित विशिष्टजनों, गणमान्यजनों, आमजनों ने शहीद राजीव पाण्डेय को उनके शहादत दिवस पर सादर नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किये. महापौर  मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर निवासी शहीद राजीव पाण्डेय ना केवल रायपुर शहर और छत्तीसगढ़ राज्य के, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के गौरव पुरुष हैँ।  मातृभूमि की सेवा करते हुए उनके द्वारा दिए गए बलिदान का नागरिक युगों – युगों तक ससम्मान स्मरण करते रहेंगे। सभी नागरिकों को उनके नेतृत्व में भारतीय सेना की टुकड़ी के सेनिकों द्वारा विश्व की दुर्गम सैन्य चोटी सियाचिन ग्लेशियर में दुश्मन देश पाकिस्तान की सेना की सैन्य टुकड़ी के सेनिकों के दाँत खट्टे कर राष्ट्र के लिए विजयश्री अर्जित करते हुए राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने के शौर्य की गौरव गाथा का पुण्य स्मरण करने मात्र से ही जीवन में राष्ट्रभक्ति की भावना की जागृति सहित सकारात्मक ऊर्जा शक्ति के साथ राष्ट्र के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा शक्ति प्राप्त होती है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका