RADA
छत्तीसगढ़
Trending

हाइवा ने माेटरसाइकिल को मारी टक्कर, दादा-पोते की मौत, मह‍िला घायल

खैरागढ़ । गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में महिला (दादी) गंभीर रूप से घायल हुई है। यह हादसा गंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरही नदी पुल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से माेटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, साजा ब्लॉक के ग्राम पदमी निवासी परमेश्वर निर्मलकर, उनकी पत्नी इंद्राणी निर्मलकर और पोता डिकेश निर्मलकर लमरा गांव में अपनी बेटी के घर आए हुए थे। रविवार सुबह तीनों माेटरसाइकिल से अपने गांव पदमी लौट रहे थे। जैसे ही वे सुरही नदी पुल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी माेटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि परमेश्वर निर्मलकर और उनके पोते डिकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इंद्राणी निर्मलकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा किया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल महिला का इलाज गंडई के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका