छत्तीसगढ़
Trending

03 जून से 09 जून तक रायपुर रेल मंडल में चलेगा समपार फाटक जागरूकता सप्ताह, संरक्षा विभाग की बड़ी पहल

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल केे संरक्षा विभाग के द्वारा दिनांक 03.06.25 से 09.06.25 तक समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

अंतर्राष्ट्रीय समपार (फाटक) दिवस के अवसर पर चलाया जा रहा है सघन जागरुकता अभियान

रायपुर- 08 जून, 2025 – अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के अवसर पर दिनांक 03.06.25 से 09.06.25 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत दिनांक 08.06.25 को संरक्षा अधिकारियों , संरक्षा सलाहकारों , सिविल डिफेंस वोलैंटियर एवं डी सी ए टीम के द्वारा विभिन्‍न समपार फाटकों जैसे दुर्ग स्टेशन, दुर्ग जेल रोड समपार फाटक, बालोद तथा मरौदा स्टेशन, बाजार एवं नजदीकी समपार फाटक, भिलाई नगर स्टेशन, सरस्वती नगर गेट(समपार फाटक-419), सरोना रेलवे स्टेशन तथा पेट्रोल पंप, बिल्हा स्टेशन एवं बिल्हा गेट(समपार फाटक-373), मोहाभाटा गेट (समपार फाटक-372), सरस्वती नगर बाजार तथा पेट्रोल पंप, भिलाई पावर हाउस स्टेशन में लोगों को पॉमप्लेट वितरण करके , स्टीकर चिपका कर एवं बैनर लगाकर लोगों को फाटक बंद होने पर उसे पार न करने की काउंसलिंग की गई तथा समपार फाटक को सही तरीके से पार करने के लिए DCA टीम के द्वारा मंदिरहसौद, केंद्री एवं अभनपुर स्टेशन में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान कुल लगभग 940 लोगों की काउंसिलिंग की गई। इस अवसर पर रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया जा रहा है ।

इस अभियान के दौरान आज संरक्षा सलाहकारों तथा नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों, संरक्षा विभाग व विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षकों द्वारा पाम्पलेट बाँटकर, स्लोगन व माईक के माध्यम से राहगीरों को जागृत किया गया। साथ ही समपार फाटक पार करते समय गाडी को धीमा चलाने, सिग्नल हरा होने पर ही आगे बढने, फाटक बंद हो तो खुलने का इंतजार करने तथा फाटक पार करते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने का परामर्श दिया गया |

Back to top button
📰 E-Paper