व्यापार
Trending

वित्त मंत्री सीतारमण ने 29वीं एफएसडीसी बैठक की अध्यक्षता की

मुंबई । केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को मुंबई में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी) की 29वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी शामिल हुए।

वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) गवर्नर संजय मल्होत्रा और पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे भी बैठक में भाग लिया। इसके अलावा इस बैठक में वित्त सचिव और आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव, राजस्व विभाग के सचिव, वित्त मंत्रालय के ओएसडी, एमसीए 21 इंडिया के सचिव, मुख्य आर्थिक सलाहकार और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) के अध्यक्ष, पीएफआरडीए के अधिकारी, आईबीबीआईलाइव, आईआरडीएआई, इंडियनसीईआरटी के वरिष्ठ प्रतिनिधि और वित्त मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

उल्‍लेखनीय है कि दिसंबर 2010 में भारत सरकार द्वारा स्थापित वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (एफएसडीसी) वित्तीय स्थिरता को मजबूत करने, अंतर-नियामक समन्वय को बढ़ावा देने और वित्तीय क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शीर्ष मंच के रूप में कार्य करती है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper