उत्तराखण्ड
Trending

पेड़ से बांधकर युवक की पिटाई करने वाले तीन गिरफ्तार

हरिद्वार । एक युवक को पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई करने के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक जनपद के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक को पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि पीड़ित पर लीची के बाग से लीची चोरी करने के आरोप में पेड़ से बाधंकर उसकी पिटाई की गई। पकड़े गए आरोपितों के नाम पते माजिद, इरफान व कैफ निवासीगण माेहल्ला इस्लामनगर मंगलौर हरिद्वार बताए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button