
गुजरात विमान दुर्घटना में विजय रूपाणी के निधन पर महापौर मीनल व सभापति सूर्यकांत ने जताया गहरा शोक
अहमदाबाद प्लेन क्रेश हादसा :- महापौर मीनल, सभापति सूर्यकान्त ने विमान दुर्घटना में मृत गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित सभी विमान यात्रियों, चालक दल सदस्यों के आकस्मिक अवसान पर गहन दुःख व्यक्त किया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर – आज दोपहर हुए अहमदाबाद प्लेन क्रेश हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी सहित सभी विमान यात्रियों और चालक दल सदस्यों के आकस्मिक अवसान की दुःखद आकस्मिक विमान दुर्घटना पर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम र
की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने गहन शोक व्यक्त किया है. महापौर और सभापति ने आकस्मिक विभाग दुर्घटना के सभी मृतात्माओं की आत्माओं को अपने दिव्य श्रीचरणों में स्थान देकर शान्ति प्रदान करने और उनके परिवारजनों, ईष्ट मित्रगणों, सहयोगियों को इस असीम दुःख का सामना करने की शक्ति प्रदान करने की परमपिता परमेश्वर से विनम्र प्रार्थना की है.

